ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री ले ली है और वर्ल्ड कप जीतने के भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हार के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स को लोगों के गुस्से और कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
 
टीम की हार को लेकर पूर्व भारतीय कैप्टन विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर अपने मन की बात कही है। विराट ने कहा कि अपने सपने को पूरा किए बिना दिलों में निराशा लिए ही हमें ऑस्ट्रेलिया की धरती को छोड़ना पड़ रहा है लेकिन फिर भी हम यहां से कई सारी यादें अपने साथ ले जा रहे हैं। इसी उम्मीद में कि हम आगे और भी बेहतर कर सकें। 

विराट ने ट्वीट किया कि मैं सभी फैंस का मैं शुक्रिया करता हूं, जो स्टेडियम में हमारा समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आए। इस जर्सी को पहनकर हमेशा गर्व महसूस होता है जोर हमारे देश के प्रतिनिधित्व का प्रतीक है।

ज़ाहिर है T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम से लेकर सभी फैंस को इसे लेकर निराशा है। क्योंकि सेमीफाइनल में हारना यानि कि फाइनल के मुहाने तक जाकर लौटना वाकई में तकलीफदेह है। हो सकता है टीम के कई खिलाडियों के लिए ये आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो। 

लेकिन विराट कोहली अभी भी आगे की ओर देख रहे हैं और फिर से अपनी टूटी हुई टीम को इस तरह के मैसेजेस देकर ऊर्जा भरने की कोशिश तो ज़रूर कर कर रहे हैं।