IPL के मैदान पर एक बार फिर शर्मनाक नज़ारा दिखाई दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले RCB के कप्तान विराट कोहली LSG के मेंटर गौतम गंभीर की भिड़ंत हो गई। दोनों में जमकर कहासुनी हुई और साथ ही खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
विवाद के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया। LSG के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया।
विवाद की शुरुआत दूसरी पारी में हुई जब विराट कोहली की लखनऊ के अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हुई। नवीन उस वक्त बैटिंग कर रहे थे, बहस के बाद नवीन ने एक छक्का भी मारा। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाने के दौरान भी नोकझोंक करते नजर आए।
इस दौरान विराट LSG के ओपनर काइल मेयर्स कोहली से बातचीत करते नजर आए। तभी LSG के मेंटर गौतम गंभीर भी विवाद में कूद पड़े। वे मेयर्स को कोहली से दूर ले गए। जब गंभीर उन्हें कोहली से अलग कर रहे थे, तभी गंभीर और कोहली में बहस होने लगी। करीब 5 मिनट तक दोनों में तीखी बहस हुई।
गंभीर और कोहली में बहस बढ़ती देख अमित मिश्रा और केएल राहुल ने बेच बचाव की कोशिश की। इसके बाद भी कोहली और गंभीर एक-दूसरे से नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बहस का वीडियो जमकर वायरल है।
कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2013 सीजन में भी भिड़ंत हो चुकी है। तब गौतम गंभीर कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान थे। तब से ही दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं दिखाई देते। करीब दस साल बाद इस विवाद की यादें कल के घटनाक्रम ने फिर ताज़ा कर दीं।