भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चटगांव में शुरू हुआ। पहले दिन के पहले सत्र में यानी लंच तक भारत ने 26 ओवर में तीन विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 12 रन और ऋषभ पंत 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

टीम इंडिया ने महल सात रन के अंतराल में तीन विकेट गंवाए। इस साल टी-20 और वनडे में शतक लगाने वाले विराट से इस पारी में टेस्ट शतक की उम्मीद थी, लेकिन वह अपना खाता खोलने के बाद ही आउट हो गए। भारत ने 48 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। 

भारत के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल और विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने दो और खालेद अहमद ने एक विकेट लिया। विराट कोहली पांच गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। तैजुल इस्लाम ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत टीम ने शुरुआत तो अच्छे की लेकिन उस शुरुआत को कायम नहीं रखा जा सका। भारत का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा जब शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हुए। 45 रन के स्कोर पर भारत का  दूसरा विकेट गिरा जब कप्तान लोकेश राहुल 54 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें खालेद अहमद ने क्लीन बोल्ड किया।