इरफ़ान पठान ने अपनी जो बेस्ट इलेवन बनायी है उसमें IPL विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का दबदबा है। टीम की कप्तानी गुजरात टाइटंस को खिताबी जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है। वहीं टीम में विकेट-कीपर के रूप में इरफ़ान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को चुना है। 

पठान ने अपनी टीम में बतौर ओपनर जोस बटलर और केएल राहुल को स्थान दिया है। टीम में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ ऑल राउंडर लियाम लिविंगस्टन को भी शामिल किया गया है। पठान ने अपनी टीम में फिनिशर के रूप में गुजरात के डेविड मिलर पर भरोसा जताया है। 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने अपनी इस बेस्ट इलेवन में पाँच गेंदबाज़ों को शामिल किया है। टीम में तेज गेंदबाज़ के रूप में मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और हर्षल पटेल को शामिल किया है। वही विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में राशिद ख़ान और यजुर्वेद चहल को जगह दी गई है। टीम में 12 वे खिलाड़ी के रूप में कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। 

पठान की टीम में गुजरात टाइटंस के चार खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राशिद ख़ान और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम से तीन खिलाड़ियों संजू सैमसन, जोस बटलर और यजुवेंद्र चहल को जगह मिली है। एक-एक खिलाड़ी लखनऊ, हैदराबाद, पंजाब और बेंगलुरु की टीम से चुना गया है।  

इरफ़ान पठान की बेस्ट इलेवन कुछ इस तरह है- 

जोस बटलर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, लियाम लिविंगस्टन, डेविड मिलर, राशिद खान, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल। कुलदीप यादव (12 वे खिलाड़ी)

Irfan Pathan Best XI of IPL 2022: Umran Malik makes it to coveted list;  Virat Kohli misses out - The Kashmir Monitor