विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ 166 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट ने अपनी इस आतिशी ने पारी के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कोहली का वनडे क्रिकेट में यह 46वां शतक था। कोहली की वजह से भारत ने वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज ने पुराने फॉर्म में लौटते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 113 रन और तीसरे वनडे में 166 रन बनाए थे। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी पारी की वजह से ही टीम इंडिया जीत हासिल कर पाई है।
विराट के इस शतक के बाद सोशल मीडिया पर एक नई तरह की ही बहस छिड़ गई है।

यूजर्स का कहना है, कि विराट कोहली पूरे करियर में सिर्फ़ एक बार आउट ऑफ़ फॉर्म हुए। उसके कोविड सहित कई कारण थे। आज तक किसी भी खेल का कोई भी खिलाड़ी नही हुआ है जो कुछ देर के लिए आउट ऑफ़ फॉर्म न हुआ हो। लेकिन सभी को सपोर्ट मिला । कोहली को नहीं। जिस विपरीत हालात में कोहली ने वापसी की है वह बेमिसाल है।


कुछ यूजर्स ने विराट के आउट ऑफ़ फॉर्म होने के बाद फॉर्म में वापसी के लिए उनके धैर्य की सराहना की। साथ ही लिखा कि विराट का 71 वान शतक 3 साल   बाद आया वहीं 72वे शतक के लिए उन्होंने 3 महीने इंतज़ार किया। इसके बाद 73वाँ शतक 3 सप्ताह बाद और  74वाँ शतक केवल  3 दिन बाद आया। अगर जीवन में सर्वोच्च सफलता पानी है तो विराट कोहली जैसा धैर्य चाहिए। 

वहीं कई यूजर्स का कहना है, कि जब टैलेंट और मेहनत से परिणाम नहीं आते है तो प्रभु की शरण में जाने पर अक्सर बड़े बड़े चमत्कार होने लगते है। 

गौरतलब है, कि हाल ही में विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर गए थे। श्रीलंका के खिलाफ़ वन डे सीरीज़ शुरु होने के पहले ही कपल ने संतों के सानिध्य में समय बिताया था और ध्यान और प्रार्थना भी की थी।

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 390 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेली. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी श्रीलंकाई टीम को 73 रनों पर समेट दिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज़ 3-0 के साथ अपने नाम कर ली थी।