इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने भी शानदार शतक जड़ा। जड्डू ने जैसे ही शतक पूरा किया भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। विराट कोहली का रिएक्शन तो देखने लायक था। जडेजा ने भी मैडम पर अपने चित परिचित अंदाज़ में शतक को सेलिब्रेट किया। ऋषभ पंत और जडेजा के शतकों से टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बना लिए हैं। बड़ी बात यह है कि इससे पहले कभी भी भारतीय टीम बर्मिंघम के मैदान पर 400 रन नहीं बना पाई है।


टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा ने अपनी नाबाद पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार शतक जड़ दिया। जडेजा ने 183 गेंद में अपना शतक पूरा किया। जडेजा के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक है। विदेशी धरती पर जडेजा का यह पहला शतक है। इससे पहले जडेजा के दोनों शतक भारतीय मैदानों पर ही आये थे।

एक समय टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 98 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए 222 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट झटके। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले सत्र में ही भारत के दोनों ओपनर आउट हो गए थे। हनुमा विहारी, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भी भारतीय प्रशंसकों को निराश किया था।