फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा भोपालियो को होमोसेक्सुअल कहने पर थाना अरेरा हिल्स भोपाल में आज अनवर पठान नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है.


बता दें कि, कल द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो राहुल रोशन से बात कर रहे हैं. इस बातचीत में साफ तौर पर कहा गया है कि मैं भोपाल में पला-बढ़ा हूं लेकिन मैं भोपाल का नहीं हूं। भोपाली का एक अलग अर्थ है। इतना ही नहीं, वह आगे कहते हैं कि भोपाली यानी होमोसेक्सुअल...नवाबी शौक।