उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वेंकैया नायडू के बाद देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? उपराष्ट्रपति पद के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद आज ही चुनाव के नतीजे भी आएंगे। एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ और विपक्षी दल ने मार्गरेट अल्वा को नामित किया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी ने किया मतदान#VicePresidentialElections2022 #ATVideo (@Himanshu_Aajtak) | @ashutoshjourno pic.twitter.com/CL7qkNoRws
— AajTak (@aajtak) August 6, 2022
पीएम मोदी ने डाला वोट -
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। पीएम मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। संसद भवन में मतदान हो रहा है। संसद भवन में वोट देने के लिए सांसदों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपराष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी।
Voted in the 2022 Vice President election. pic.twitter.com/I6bn4MFDu2
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2022
आज आएंगे चुनाव के नतीजे-
उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के बाद आज चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 788 मतदाता होते हैं और जीतने के लिए 394 मतों की आवश्यकता होती है। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ़ हो जाएगी।