MP by-elections: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार 12 नवंबर की सुबह मतदान दलों को बुदनी और विजयपुर के लिए रवाना किया गया। बुधवार 13 नवंबर को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान होना है। उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार की  सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा।

Image
Image

सोमवार शाम को प्रचार समाप्त होने के बाद दोनों दल मतदान का प्रतिशत कम ना हो इस हेतु रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आपको बता दें कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कल मतदान होगा, जिसके लिए आज मंगलवार 12 नवंबर को सुबह 7 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक तंत्र द्वारा मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Image

बुदनी विधानसभा उपचुनाव के लिए एकलव्य आदर्श निवासी विद्यालय बांसपुर, बढ़नी, सीहोर से चुनाव सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया। दोनों विधानसभा सीटों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं और मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Image

बुदनी में कितने वोटर?

महिला मतदाता- 1.29 लाख,

पुरुष मतदाता- 1.39 लाख,

कुल वोटर- 2.68 लाख,

ये चेहरे मैदान में..

1. रमाकांत भार्गव- बीजेपी

2.राजकुमार पटेल- कांग्रेस

3.अर्जुन आर्य- एस.पी

4.अजय सिंह राजपूत- करणी सेना

5.आनंद कुमार श्याम- राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी

6. धर्मेंद्र सिंह पंवार- राइट टू रिकॉल पार्टी

7. राम प्रसाद पटेल- क्रांति जनशक्ति पार्टी

8. साधना उइके- भारत आदिवासी पार्टी

9. निर्दलीय- 12 उम्मीदवार

विजयपुर में कितने मतदाता हैं?

महिला वोटर- 1.20 लाख,

पुरुष मतदाता- 1.33 लाख,

कुल वोटर- 2.54 लाख

11 उम्मीदवार मैदान में हैं..

1. वन मंत्री रामनिवास रावत- बीजेपी

2. मुकेश मल्होत्रा- कांग्रेस

3. नेतराम सहरिया- भारत आदिवासी पार्टी

4. भारती पचौरी - आज़ाद समाजवादी पार्टी (कांशीराम)

5. मंजू आदिवासी- राष्ट्रीय जन आवास पार्टी

6. निर्दलीय उम्मीदवार- 6