जबलपुर. ईओडब्ल्यू ने आज सुबह जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर दंपत्ति तृप्ति व अशोक गुप्ता के निवास पर छापामार कार्रवाई की तो इसमें व्यापमं जैसा घोटाला सामने आने लगा है। दरअसल डा तृप्ति गुप्ता आयुर्विज्ञान चिकित्सा विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और डिप्टी रजिस्ट्रार रह चुकी है जहां अगस्त महीने में बड़ा मार्कशीट घोटाला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक आज अल सुबह ईओडब्ल्यू की जबलपुर इकाई के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर तृप्ति गुप्ता और उनके पति बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डा अशोक साहू के निवास पर छापा मारा गया। बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू को इस डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थी। जिसमें दोनों के द्वारा कुल अर्जित संपत्ति के बाद भी 72 फीसदी अधिक व संपत्ति अर्जित करना पाया गया था।

ताजा छापामारी के तार अगस्त 2021 में मेडिकल यूनिवर्सिटी में सामने आये बड़े घोटाले से जुड़ रहे हैं। जिसमें ऐसी छात्र भी पास करदिए गए थे जिन्होंने कभी परीक्षा दी ही नहीं थी। हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक यह भी पाया गया था कि उत्तर पुस्तिका जांचने, दोबारा मूल्यांकन से लेकर मार्कशीट जारी करने तक में गंभीरगडबडयां की गई थी। नंबरों में हेरफेर कर मार्कशीट जारी की गई थी और बिना परीक्षा में बैठे छात्र पास कर दिए गए थे। उस समय डा. तृप्ति गुप्ता परीक्षा नियंत्रक थी। मामला सामने आने के बाद कुलपति डॉ टीएन दुबे ने पद से इस्तीफा दे दिया था और डा. तृप्ति गुप्ता को भी पद से हटा दिया गया था। अब जब ईओडब्ल्यू की कार्यवाही चल रही है। इस • मामले से जुड़े कई लोगों के तार ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं और भविष्य में इन सब पर भी कार्रवाई हो सकती है।

अपराधिक प्रकरण दर्ज

बताया जाता है कि सर्व अवधि में दंपती के पास वैध स्रोत से प्राप्त आय के हिसाब से 3 करोड 15 लाख 13 हजार 308 रुपये होना चाहिए थे जबकि उनके पास करीब 72 फीसद ज्यादा 5 करोड़ 44 लाख 22 हजार 521 रुपये की संपत्ति पता चला है। ईओडब्ल्यू ने दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। अभी दोनो मेडिकल कालेज अस्पताल के बायोकेमिस्ट्री विभाग में पदस्थ है। इससे पहले डाक्टर तृप्ति गुप्ता आयुर्विज्ञान चिकित्सा विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और डिप्टी रजिस्ट्रार रह है। उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में कई घोटाले सामने आए थे। अभी दोनों मेडिकल कालेज अस्पताल में नान क्लिनिकल पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

अब तक प्राप्त संपत्तियों का ब्यौरा

सीओडी कालोनी में दो भूखंड कीमत करीब एक करोड़ 56 लाख 90 हजार 944 रुपये।

उपरोक्त भूखंड पर निर्माण करीब 2 करोड़ 34 लाख 53 हजार 208 रुपये।

भारतीय जीवन बीमा में उलाख 68 हजार 256 रुपये का निवेश

एक कार कीमत 7 लाख 40 हजार 913 रुपये।