भोपाल. मध्यप्रदेश के दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों, बीजेपी और कांग्रेस के लिए परीक्षा की घड़ी आ चुकी है. नगरीय निकायों के चुनावों के परिणाम आज से आना शुरु हो जाएंगे. ये परिणाम आनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदाताओं के मूड का भी कुछ अंदाज तो दे ही देंगे. यही कारण है कि रविवार को सभी की निगाहें  प्रदेश के 11 नगर निगमों और 122 नगरपालिका व नगरपरिषदों की मतगणना पर लगी रहेंगी. सभी जगहों पर मतगणना सुबह 9 बजे से शुरु होगी.

प्रदेश के 44 जिलों में 11 नगरनिगमों, 36 नगरपालिकाओं और 86 नगरपरिषदों में 6 जुलाई को वोटिंग हुई थी. इनकी काउंटिंग का काम आज होगा. प्रदेश में सबसे अंत में इंदौर का नतीजा आएगा क्योंकि यहां सबसे ज्यादा वोट हैं. सबसे पहले खंडवा का नतीजा आने की उम्मीद है. 

चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सीधी नजर बनाए रखेंगे. इसके लिए सीएम शिवराजसिंह सीएम हाउस से ही ​ताजा अपडेट लेते रहेंगे. कमलनाथ ने भी अपने निवास पर ही कंट्रोल रूम बनाया है.