आजकल ज्यादातर लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसलिए वे त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए हर तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन फ़िर भी कोई असर नहीं दिखता है। त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए नीम का पानी ज्यादा फायदेमंद होता है।

नीम वॉटर फेस वॉश के फायदे:

1. त्वचा की एलर्जी से पाएं छुटकारा

नीम में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो त्वचा में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इससे अगर आप रोजाना मुंह धोते हैं तो यह स्किन एलर्जी, रैशेज, खुजली आदि की समस्या से निजात दिलाने में मददगार होते है।

2. मुँहासे का इलाज

नीम के पानी से मुंह धोने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। क्योंकि यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और तेल को साफ करने में मदद करता है और मुंहासों को भी कम करता है। तो अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो आप रोजाना नीम के पानी से अपना मुंह धो सकते हैं।

3. तैलीय और शुष्क त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद-

नीम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। यह त्वचा में अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और त्वचा को कोमल बनाता है।