भोपाल।कोरोना के बाद आये उसके नये वैरिएन्ट ओमिक्रान के इफेक्ट से बचने के लिये भोपाल स्थित मंत्रालय में सीएम एवं मंत्रियों तथा अफसरों के कक्षों में लगे सोफा कवर, तौलिये और पर्दों की धुलाई होगी। यह काम निजी क्षेत्र से कराया जायेगा जिसके लिये टेण्डर जारी जारी कर दिये गये हैं।
टेण्डर की शर्तें रखी गई हैं कि निविदाकार को किसी शासकीय या सार्वजनिक प्रतिष्ठान (संस्था) में धुलाई संबंधी कार्य करने का कम से कम 2 वर्ष का सफलतापूर्वक किए गए कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में क्रमश: 88,036, 4,61,779 एवं 3,33,355 का कार्य कराया गया था। कपड़ो की धुलाई बगैर नील के की जावेगी, प्रेस उत्तम क्वालिटी एवं कपड़े का जलना-फटना नहीं होना चाहिए तथा जिन कपड़ों में स्टार्च आवश्यक होगा, स्टार्च लगाना अनिवार्य होगा।
🏏 खेल
मंत्रालय में सीएम, मंत्रियों-अफसरों के सोफा कवर, तौलिये और पर्दों की धुलाई होगी
टेण्डर की शर्तें रखी गई हैं कि निविदाकार को किसी शासकीय या सार्वजनिक प्रतिष्ठान (संस्था) में धुलाई संबंधी कार्य करने का कम से कम 2 वर्ष का सफलतापूर्वक किए गए कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।