भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग की साधिकार समिति ने सतना जिले की तहसील मझगवां के ग्राम उमरिहा में स्थित मेसर्स इण्डो न्यूक्लियर एनर्जी प्रालि के एथेनॉल प्लांट के लिये पटना नाला से प्रति वर्ष 0.18 मिलियन घनमीटर पानी आवंटित किया है।

पानली के आवंटन के साथ शर्त रखी गई है कि कंपनी आवंटित वार्षिक जल के अनुसार एक माह के जलकर तथा उपकर के समतल्य आवंटन शुल्क नगद जमा करेगी तथा इसके अलावा वार्षिक जल के अनुसार दो माह के जलकर तथा उपकर के समतुल्य धरोहर (प्रतिभूति) राशि भी नगद जमा करेगी एवं इस जमा राशि पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।

ग्रीष्म ऋतु में नदी में पानी की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में, जल उद्वहन स्थल के अपस्ट्रीम में निर्मित जल संसाधन विभाग के किसी जलाशय/बांध से नदी में जल छोड़े जाने की विभाग की बाध्यता नहीं होगी।