भोपाल : राज्य के जल संसाधन विभाग की साधिकार समिति ने जबलपुर जिले में एक एथेनॉल प्लांट को नर्मदा नदी से जल आवंटित किया है।
इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि मेसर्स वरधनी फ्यूल्स प्रणाली को जबलपुर जिले की शाहपुरा तहसील के ग्राम भीटा में स्थित ग्रेन आधारित एथेनॉल प्लांट को नर्मदा नदी से 0.10 मिलियन घन मीटर सालाना जल आवंटित किया जायेगा तथा इसके लिए कंपनी को एक माह के जल कर तथा उपकरण के समतुल्य राशि जमा कराना होगा और साथ ही दो माह के जलकर एवं उपकर के समतुल्य राशि धरोहर के रूप में देनी होगी।
इसी प्रकार, साधिकार समिति ने रीवा जिले की नगर परिषद मनगवां को उसकी नगर पेयजल योजना हेतु महाना नदी से 0.44 मिलियन घन मीटर तथा शाजापुर जिले की पानखेड़ी (कालापीपल) नगर परिषद को उसकी पेयजल योजना हेतु मोहम्मदपुर मछनाई बैराज से 1.20 मिघिमी जल आवंटित किया है।