भोपाल,
भोपाल में देर रात और सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और बादलों का डेरा आसमान पर रहा। सुबह नौ बजे तक यही स्थिति रही। उधर होशंगाबाद में तेज बारिश हुई और भोपाल में भी शाम तक मौसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। मई महीने के पहले दिन से शुरू हुई मौसम की नई करवट मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश की वजह बनेगी। आज भी बादल छंटने के बाद जब धूप खिली तो इसमें तेजी व उमस दोनों रहीं। कल भी दोपहर बाद कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिली। नर्मदापुरम में तेज बारिश हुई, वहीं सीधी में 6 मिलीमीटर तो राजगढ़ में हल्की बारिश हुई। सीहोर के शाहगंज क्षेत्र में ओले गिरे। इंदौर में बादल छाए रहे। बारिश के बाद कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाकिस्तान से आ रही हवाओं से बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण नमी आ रही है। इसी कारण, 5 मई तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।
मुरैना जिले में देर शाम तेज आंधी की वजह से अंबाला के पिनाहट घाट पर बना फ्लोटिंग ब्रिज उखड़ गया। इसकी वजह से चंबल नदी में नाव से यूपी से अंबाला की ओर आने वाले ५० से ज्यादा लोग फंस गए सभी को देर रात जेसीबी की मदद से निकाल लिया गया।
बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर में बादल छाने से गर्मी से राहत तो रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर चंबल, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन और देवास समेत 7 इलाकों में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो
सकती है। दोपहर तक गुना, अशोकनगर, सीहोर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी हल्की बारिश के आसार हैं।