मध्यप्रदेश में मौसम बदलने लगा है। कड़ाके की ठंड से प्रदेश में राहत मिली है। अधिकांश शहरों में रात का पारा 8 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। लेकिन बुंदेलखंड में हल्की बारिश का दौर है। गुना में देर रात भी हल्की बूंदाबांदी के बाद सुबह भी हुई। हुई। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली समेत 8 जिलों में बारिश के आसार हैं।
प्रदेश में 22 से 25 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। कुछ-कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है, तो कोहरे का असर भी रहेगा। चूंकि, 24 जनवरी से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ है। इसके बाद गहरे बादल आएंगे। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
दूसरी ओर ग्वालियर, भोपाल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़ और दतिया में घना कोहरा छाया रहेगा। मालवा-निवाड़ में ठंड, बारिश और कोहरे से राहत मिलेगी।
रीवा संभाग के जिलों के साथ पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी समेत मालवा-निवाड़ में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
मौसम में बदलाव के चलते कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, दिन में पारा 24 डिग्री के पार ही रहेगा।