पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. लेकिन अब बारिश के आने का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल और कर्नाटक में दस्तक दे चुका है. आमतौर पर केरल में मानसून आने के बाद पूरे देश में धीरे-धीरे मानसून शुरू हो जाता है. लिहाजा अब कुछ राज्यों में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी-
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से ज्यादातर लोगों को राहत मिल सकेगी. मौसम विभाग ने बताया कि यूपी, बिहार समेत कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है.
अगले चार दिनों तक ओलावृष्टि की संभावना-
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी कुछ राज्यों में पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. हालांकि, बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकेगी. लिहाजा अगले चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 जून को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.