भारतीय रेलों में अक्सर सफर करने को लेकर यात्रियों को हुई मुश्किलों, चोरी, मारपीट के किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन रेलवे अपने मानवीय पहलुओं से जुड़े काम भी करती है। हाल में रेल अधिकारियों ने 19 महीने के एक बच्चे को उसका पसंदीदा खोए हुए खिलौने को वापस कर उसकी खुशियों को दोगुना कर दिया। इसके लिये 20 किमी की भागमभाग भी की।

दरअसल बच्चा पसंदीदा खिलौना ट्रेन में छोड़ गया तो रेलवे ने 20 किलोमीटर दूर उसके घर जाकर खिलौना लौटाया। 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए भुसीन पटनायक नाम के एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सिकंदराबाद अगरतला स्पेशल ट्रेन बी 2 कोच में सफर कर रहे थे।

एक सहयात्री परिवार के बच्चे के पास एक खिलौना था और वह उससे खेल रहा था, लेकिन उतरते समय परिजन खिलौना साथ जाना भूल गए। पटनायक के पास अपने सहयात्रियों के पते या संपर्क करने का कोई तरीका नहीं था। तब रेलवे के अधिकारियों तब ट्रेन के लाइव लोकेशन का पता लगाया और यात्री के खिलौना लेने के लिए न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि परिवार के संपर्क पता लगाना एक मुश्किल काम था, क्योंकि टिकट को सिकंदराबाद से खरीदा गया था। इस काम को करने के लिए एक टीम को आरक्षण की मांग के लिए भरी गई आरक्षण पर्ची की पहचान करने का काम सौंपा गया और खोजबीन के बाद पर्ची मिली, जिसके आधार पर परिवार के संपर्क किया गया।