पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दबदबा बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी और अन्य पार्टियों अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं। बंगाल में 108 नगरपालिकाओं में से 103 पर टीएमसी ने जीत हासिल की है, जबकि वाम दलों ने एक नगरपालिका जीती है। तीनों नगर पालिकाओं में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस ने एक भी नगरपालिका नहीं जीती है।
इस चुनाव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल की राजनीति पर टीएमसी का पूरा बहुमत है। मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि, हमें एक और जबरदस्त जनादेश देने के लिए माँ-माटी-मानुष का हृदय से आभार। नगर निकाय चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई। आगे कहा, जीत से हमारी जिम्मेदारी और समर्पण को बढ़ाने दें। विजय को विनम्रता प्रदान करें। आइए हम सब मिलकर राज्य की शांति, समृद्धि और विकास के लिए काम करें..!
Heart-felt gratitude to Ma-Mati-Manush for according yet another overwhelming mandate to us. Congratulations to the winning candidates of All India Trinamool Congress in the Municipal Elections. (1/2)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 2, 2022
इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी ने टीएमसी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था। हालांकि, चुनावों में सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को हुआ है। बीजेपी के वोट शेयर में गिरावट आई है। बीजेपी नेताओं के प्रभाव में बीजेपी नगर पालिकाओं को भी नहीं जीत पाई है।