भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम का गुरुवार को ऐलान कर दिया है। लंबे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम में जसप्रीत बुमराह और यजुवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। वहीं आर. अश्विन और कुलदीप यादव की भी वापसी हुई है। अश्विन ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद से कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।
भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी।
🚨 NEWS 🚨: India’s squad for T20I series against West Indies announced.#TeamIndia | #WIvIND
— BCCI (@BCCI) July 14, 2022
वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।