सीधी जिला पुलिस ने पत्रकारों को थाने बुलाकर अर्धनग्न खड़ा कर दिया । उनमें से ज्यादातर यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

कनिष्क तिवारी बघेली में अपने यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाते हैं। उनके चैनल के 1.5 लाख सब्सक्राइबर हैं।

आरोप है इस चैनल की खबरों से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला नाराज हो गए। उसके कहने पर सीधी पुलिस ने कनिष्क और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी आईडी से बीजेपी सरकार और विधायकों के खिलाफ खबरें लिखते और दिखाते हैं।

फिलहाल इस तस्वीर ने मीडिया जगत में तहलका मचा दिया है।

कनिष्क तिवारी को न्यूज नेशन का  पत्रकार भी कहा जाता है।