राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस ने तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया था। जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया और सभी ने अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनावों के लिए रणनीति भी बनाई।

अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस बैठक पर व्यंग्य किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में सार्थक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं PK ने यह तक ​​कह दिया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव में कांग्रेस हारने वाली है।

PK ने बैठक के बारे में क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर लिखा कि उनसे अक्सर एक ही सवाल पूछा जाता था कि कांग्रेस के चिंतन शिविर पर उनकी क्या राय है। उन्होंने लिखा कि मेरी राय में यह चिंतन शिविर कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा है। मेरे विचार से, यह यथास्थिति को लम्बा खींचने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ समय देने के अलावा कुछ भी हासिल करने में विफल रहा, कम से कम गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावी हार तक..!