बिहार के वैशाली जिले में छात्रों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे-मील) में कीड़े निकले। बच्चों ने खराब खाने की शिकायत प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दीन से की तो उन्होंने बड़ा ही अजीब जवाब दिया। प्रिंसिपल ने बच्चों से कहा कि कीड़ों में विटामिन होता हैं, इसलिए चुपचाप खा लो..!
इतना ही नहीं जब छात्रों ने ख़राब भोजन खाने से मना कर दिया तो प्रिंसिपल ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। एक छात्रा का हाथ टूट जाने के बाद स्कूल में हंगामा और बड़ा गया। स्कूली भोजन में गड़बड़ी और हिंसक हंगामे के बाद शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मामला वैशाली जिले के लालगंज अतातुल्लापुर स्थित एक मिडिल स्कूल का है। यहां बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता है। शनिवार को भी भोजन कराया गया, लेकिन उसमें से कीड़ा निकलने के बाद से विवाद शुरू हो गया।
प्रिंसिपल की पिटाई से टूटा छात्रा का हाथ-
छात्रों ने खाना खाने से मना किया तो प्रिंसिपल ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। उसने इतना मारा कि एक छात्रा का हाथ भी टूट गया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया, फ़िलहाल मामले में जाचं के आदेश दे दिया गए है।