Pakistani Javeria Khanum: सीमा हैदर के बाद जावरिया खानम कलकत्ता में रहने वाले समीर खान से शादी करने के लिए पाकिस्तान से भारत आ गई है. पाकिस्तानी लड़की जावरिया मंगलवार यानी 5 दिसंबर 2023 को अटारी सीमा के जरिए भारत आईं. जहां उनके मंगेतर समीर खान और ससुर अहमद कमाल खान यूसुफजई उनके स्वागत के लिए मौजूद थे. दोनों अगले साल जनवरी 2024 में शादी करेंगे.

बता दें कि पाकिस्तानी जावरिया खानम और भारतीय समीर खान बीते 5 साल से रिश्ते में हैं. लेकिन, लंबे समय से समीर की प्रेमिका को भारत आने का वीजा नहीं मिल पा रहा था. हालांकि, अब काफी मशक्कत के बाद उनको 45 दिनों के लिए भारत आने का वीजा मिल गया है.

इससे पहले जावरिया खानम के दो वीजा आवेदन रद्द कर दिए गए थे और साथ ही कोरोना महामारी के कारण भी शादी हर बार टलती रही. हालांकि, अब उन्हें 5 साल के लंबे इंतजार के बाद 45 दिन का वीजा मिल गया है. इस दौरान वह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है.

मीडिया से चर्चा में प्रेमी जोड़े ने बताया कि शादी अगले साल जनवरी में होगी. जावरिया खानम ने कहा, मुझे 45 दिन का वीजा प्राप्त हुआ है. मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. यहां पहुंचते ही मुझे बहुत प्यार मिला. शादी जनवरी के पहले हफ्ते में होगी.

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी-

दोनों एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए? इस बारे में समीर खान ने भी मीडिया से कहा कि मैंने इनको पहली बार अपनी मां के मोबाइल फोन में देखा था और मैंने फैसला कर लिया था कि मैं इनसे ही शादी करूंगा. दरअसल, हम दोनों की प्रेम कहानी मई 2018 में शुरू हुई.

मैं जर्मनी से घर आया था, इसी बीच मेरी नजर मां के मोबाइल पर पड़ी. मैंने मां से जब पूछा कि यह लड़की कौन है, तो उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है. मोबाइल में जवेरिया की फोटो देखते ही मैंने मां से कहा कि मैं खानम से शादी करूंगा. तभी हम दोनों की सगाई 2018 में हुई थी. अब मेरा जावरिया से मिलने का सपना आज पूरा हो गया है.

कौन हैं पाकिस्तानी जावेरिया खानम?

जावरिया खानम कराची के रहने वाले अजमत इस्माइल खान की बेटी हैं. जावरिया भारत के कलकत्ता में रहने वाले समीर खान से बीते 5 साल से रिश्ते में थीं, लेकिन उनको भारत आने का वीजा नहीं मिल पा रहा था. हालांकि, अब उनको 45 दिनों के लिए भारत आने का वीजा मिला गया है.

इससे पहले जावेरिया ''यह मोह-मोह के धागे'' गाने के ज़रिये भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख़ियों में रही थी. वह एक कंपटीशन में यह गाना गाती देखी गई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.