एशिया कप का आगाज़ आज से यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट का महा मुकाबला कल यानी रविवार को दुबई स्टेडियम में होगा जो भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था, इस मैच के पहले कप्तान रोहित शर्मा और कोच वीवीएस लक्ष्मण को एक बड़ा फैसला करना है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए दो विकेटकीपरों ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच एक का चयन करना होगा।
मिडिल ऑर्डर में एक ही जगह खाली
टीम इंडिया के पास एशिया कप में इस समय दो विकेटकीपर पंत और कार्तिक मौजूद है। लेकिन सवाल ये हैं कि विकेटकीपिंग किसको दी जाएगी? दरअसल सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं केएल राहुल और विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है तो ऐसे में मिडिल ऑर्डर में एक ही जगह बनती है जिसके दावेदार पंत और कार्तिक है।
पूर्व क्रिकेटरो ने अपनी प्लेइंग11 में दी ऋषभ पंत को जगह
वहीं इस अहम मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर अपनी पसंद की प्लेइंग 11 चुन रहे है। पूर्व सिलेक्टर सबा करीम ने कहा कि मैं ऋषभ पंत के साथ जाऊंगा क्योंकि वह भारत के लिए एक्स फैक्टर है और आने वाले मैचों में भी उनको शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकता हूं। सबा करीम ने कल होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 चुनी- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा,अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल को शामिल किया है.
तो वहीं पूर्व क्रिकेटर वासिम जाफर ने अपनी प्लेइंग11 में अवेश खान की जगह रवि बिश्नोई को जगह दी है। उन्होंने कहा है, कि अगर पन्त खेलते है तो उन्हें 5 नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए .वासिम जाफर की प्लेइंग 11- में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक , हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा,, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल,रवि बिश्नोई शामिल हैं।