दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के साथ ही यह सवाल उठने लगा था कि अगला मेयर कौन होगा. बीजेपी चुनाव परिणाम से पहले यह दावा कर रहीं थी कि मेयर तो उनका ही बनेगा. लेकिन आप के करीब 134 पार्षदों ने जीत हासिल कर 15 साल के बीजेपी शासन को साफ़ कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दिल्ली MCD को जल्द ही अपना नया मेयर और  डिप्टी मेयर मिलने वाला हैं क्योंकि मेयर चुनाव के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 27 दिसंबर तय हुई है. साथ ही 6 जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में मेयर के साथ ही डिप्टी मेयर का भी चुनाव होगा. जानकारी के मुताबिक, सीक्रेट बैलेट के ज़रिये मेयर का चुनाव होगा.

MCD में आप को बहुमत-

दिल्ली MCD की 250 सीटों पर आये नतीजों ने 15 साल के बीजेपी शासन को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं. आप ने 134 और बीजेपी ने 104 सीटों पर कब्जा किया है. साथ ही कांग्रेस मात्र 9 सीटों पर सिमट गई है. अब देखना ये होगा कि पार्षद किसे अपना मेयर चुनते हैं.