भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार, वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बीच है। देश भर की सभी विधानसभाओं और देश की संसद में सांसद और विधायको ने 16 वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग की।
इस बीच भाजपा सांसद जयंत सिन्हा सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहे। उनके पिता यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं। ऐसे में जब सत्ताधारी दल भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा के वोट डालते हुए तस्वीर सामने आई तो यह सवाल पूछा जाने लगा कि आखिर जयंत सिन्हा ने किसे वोट दिया होगा?
आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है।
— Satish (@Satish40754766) July 18, 2022
जयंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसे वोट दिया होगा?
पापा(यशवंत सिन्हा) के लिए
या पार्टी बीजेपी द्रौपदी मुर्मू लिए pic.twitter.com/kh3L9K9ojv
अब इस सवाल का उत्तर मिलना तो मुश्किल है लेकिन इतना जरूर तय हो गया है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बड़ी जीत दर्ज़ कर राष्ट्रपति बनने जा रहीं हैं। वैसे यशवंत सिन्हा और जयंत सिन्हा को करीब से जानने वाले तो यही कह रहे हैं कि जयंत सिन्हा द्वारा मतदान करते समय अपनी पार्टी को पिता पर प्राथमिकता दिए जाने की संभावना ही ज्यादा है।