क्यों होते हैं पेट के कीड़े, जानिए लक्षण-अपनाएं ये घरेलू उपाय 


Image Credit : stylecraze

स्टोरी हाइलाइट्स

पेट के कीड़े एक आम समस्या है। मुख्य रूप से यह समस्या बच्चों में अधिक होती है, लेकिन पेट के कीड़े की समस्या बड़े लोगों में भी देखने को मिलती है, इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं..!

 बच्चे हों या बड़े, पेट के कीड़े की समस्या आजकल लोगों में आम है। बच्चों में यह समस्या मिट्टी खाने, ज्यादा चीनी खाने या साफ-सफाई की कमी के कारण होती है। वहीं बड़ों में यह समस्या खराब दिनचर्या, बाहर का खाना ज्यादा खाने से होती है। पेट में कीड़े होने से बच्चों को ज्यादा नुकसान होता है। जिससे बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है और शरीर में सारा पोषण धीरे-धीरे कम होने लगता है। पेट के कीड़ों के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते। आइए जानते हैं क्या हैं पेट के कीड़े के लक्षण और क्या हैं इसके घरेलू उपाय।
 
पेट में कीड़े होने पर सोते समय मुंह से लार टपकती है। इसके अलावा चेहरे पर चमक कम होने लगती है। इसके अलावा पेट के कीड़े होठों के दोनों तरफ सफेदी और होठों के दोनों तरफ सूखापन पैदा करते हैं। 
 
घरेलू उपचार-
 
स्वच्छता का ध्यान रखें
 
पेट के कीड़ों से बचने के लिए स्वच्छता सबसे जरूरी है। इसके लिए खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए और बार-बार मुंह के अंदर उंगलियां नहीं डालनी चाहिए।
 
सुबह अजवाइन का सेवन करें
 
इसके अलावा अगर पेट में कीड़े हों तो चार से पांच दिन तक जागने के बाद रोजाना आधा चम्मच अजवायन पानी के साथ निगल लें। यह कार्य सुबह के समय करना है। इसके अलावा मिठाइयों से भी परहेज करना जरूरी है।
 
भुना हुआ जीरा  गुड़ के साथ खाएं
 
इसके अलावा एक पैन में जीरा भून लें और ठंडा होने पर आधा चम्मच गुड़ के साथ खाएं. आप भुने हुए जीरे को पीस कर गुड़ के साथ भी खा सकते हैं. ऐसा चार से पांच दिन तक करें।