गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का कनेक्शन आतंकवादियों से जुड़ा नज़र आ रहा है। घटना के बाद से ही मामले की गहन जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने उसकी मदद करने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुर्तजा के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने उसे घटना से पहले मंदिर के पास छोड़ा था। क्या मुर्तजा आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ा था ? उसकी भी जांच की जा रही है।
Murtaza Abbasi, a chemical engineer from IIT Mumbai tried to enter #GorakhnathTemple #Gorakhpur while shouting the slogan "ALLAH HO AKBAR" injures two cops with a sharp weapon.
— Geetanjali Nigam (@GeetSahayNigam) April 4, 2022
P.S Even a higher education can't change the perceptions of your mind ... What else! 😞 pic.twitter.com/rsqSi5ub47
फिलहाल गोरखपुर के आसपास के जिलों में छापेमारी जारी है। जिसमें कुशीनगर (2 लोग), संत कबीर नगर से 1, महराजगंज से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि मुर्तजा इन लोगों से चैट बॉक्स के जरिए बात करता था।मुर्तजा मंदिर के बाहर कैसे पंहुचा, उसे वहां हथियार कहां से मिला ? उसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने महराजगंज में रहने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया है, वह मुर्तजा के दोस्त है। दोनों मुर्तजा को मोटरसाइकिल पर गोरखनाथ मंदिर के बाहर छोड़ गए थे। एटीएस ने उन्हें महराजगंज से हिरासत में ले लिया है। साथ ही छापेमारी में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार लोगों में मिन्हाज नाम का एक शख्स भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, यह आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ा हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या मिन्हाज ने भी मुर्तजा का ब्रेनवॉश किया था ? यूपी एटीएस मुर्तजा अब्बासी और मिन्हाज के बीच संबंध की जांच कर रही है।
ऐप डेवलपर मुर्तजा :
अहमद मुर्तजा अब्बासी ऐप डेवलपर था। वह किसके संपर्क में था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसने किन ऐप्स पर काम किया ? क्योंकि वह एप के जरिए लोगों से बात भी कर रहा था। हाल ही में नेपाल दौरे से आए मुर्तजा से उनके विदेश दौरे के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। मुर्तजा ने नेपाल से लौटने के बाद एक हथियार भी खरीदा था। अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने हथियार कब और किस दुकान से खरीदा था।
मुर्तजा ने 2015 में IIT मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। वह गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके का रहने वाला है। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, उसने दो बड़ी कंपनियों (रिलायंस इंडस्ट्रीज, एस्सार पेट्रोकेमिकल्स) के लिए काम किया। मुर्तजा के पिता मोहम्मद मुनीर कई फाइनेंस कंपनियों के लीगल एडवाइजर रह चुके हैं। मुर्तजा के काका गोरखपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हैं और अब्बासी अस्पताल के मालिक हैं। एक बार बातचीत के दौरान आरोपी की शादी टूट गई थी, बाद में जब दूसरी युवती से शादी हुई तो वह छोड़कर चली गई।