कभी अतीत में भारत को एशियाई चीतों का घर माना जाता था लेकिन 1952 तक इस प्रजाति को घरेलू रूप से विलुप्त घोषित कर दिया गया था लेकिन अब भारत में फिर चीते आने वाले हैं, वो भी एमपी के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में।
जी हां अफ्रीका से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं, पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में इन चीतों को बाड़ों में छोड़ेंगे। इन चीतों को लाने के लिए एक विशेष विमान नामीबिया पहुँच गया है, जिसमें सवार होकर ही ये चीते एमपी तक आएंगे।
चीता लाने के लिए भारत का विशेष विमान नामीबिया पहुँचा।
— हितानंद Hitanand (@HitanandSharma) September 15, 2022
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आगामी 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।#CheetahIsBack pic.twitter.com/sXtEQeEijv
नामीबिया पहुंचे विशेष विमान को भी चीते जैसा रूप दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस विमान की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। चीते इस खास विमान से 10 घंटे की यात्रा के बाद जयपुर पहुंचेंगे और फिर इन्हें हेलीकॉप्टर से कुनो पार्क लाया जाएगा।
नामीबिया से लाए जाने वाले चीतों में पांच नर और तीन मादा चीते होंगे। शुरुआत में उन्हें एमपी के कुनो नेशनल पार्क में अलग से एक बाड़े में रखा जाएगा।
पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक पीएम खुद चीतों को बाड़ों में छोड़ेंगे। इसके बाद चीतों को बड़े स्थानों पर ले जाया जाएगा और एक बार जब वे अनुकूल हो जाएंगे तो उन्हें पार्क में खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।