ऑस्टेेलिया से सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। यहां टीम का प्रशंसकों ने स्वागत तो किया लेकिन साथ ही टीम को नारेबाजी का सामना भी करना पड़ा। 

दरअसल नारेबाजी कर रहे फैंस वर्ल्डकप के लिए लोकल ब्वॉय संजू सैमसन की अनदेखी से नाराज बताये जा रहे थे। यही कारण रहा कि जब टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंची तो प्रशंसकों ने टीम के सामने ही संजू- संजू के नारे लगाए।  

एयरपोर्ट से बाहर आते वक्त टीम इंडिया के सामने नारे लगाते हुए प्रशंसकों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है-

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ का पहला T-20 मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।  भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शेड्यूल इस तरह है। 

28 सितंबर: पहला टी-20 (तिरुवनंतपुरम)
2 अक्तूबर: दूसरा टी-20 (गुवाहाटी)
4 अक्तूबर: तीसरा टी-20 (इंदौर)

6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)

टी-20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज है। सीरीज़ के लिए स्टार परफॉर्मर हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है। वहीं ऑलराउंडर दीपक हुड्डा भी पीठ की जकड़न के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। राष्ट्रीय चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने के लिए तैयार है।