टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में उतरेगी। भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला रात 10:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले से पहले भारतीय खेमे में गेंदबाजों के चलते प्रदर्शन को लेकर चिंता का माहौल है। वही टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद इंग्लैंड का मनोबल सातवें आसमान पर है। 

T-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। कप्तान जोस बटलर आईपीएल में कई तूफानी पारियां खेल कर अब इंग्लैंड के लिए T-20 में उतरेंगे। उनका जबर्दस्त फॉर्म भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बटलर के अलावा जेसन रॉय, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन भी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए थे, अगर इनमें से कोई भी बल्लेबाज चल निकला तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा  हो जाएगा। 

दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो दारोमदार भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और आवेश खान की स्पीड पर है। हर्षल पटेल अपनी स्लोअर बॉल का जलवा आईपीएल में दिखा चुके हैं। टीम इंडिया चाहेगी ये गेंदबाजों की यह तिकड़ी इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के रोकने में कामयाब रहे। वही यजुवेंद्र चहल की फिरकी टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है।  

इस मुकाबले को वैसे भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों और भारतीय गेंदबाजों के बीच का मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में जरूरी यह भी है कि गेंदबाज़ों के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन टीम को एक अच्छी शुरुआत दें। साथ हीसा सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। फिनिशिंग रोल में दिनेश कार्तिक पर भी निगाहें रहेंगी।