भोपाल: फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी IAS अफसर मोहित बुंदस के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है. महिला थाने में आईएएस मोहित बुंदस की पत्नी ने दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि IAS मोहित बुंदस दहेज की मांग के साथ-साथ उनके साथ मारपीट की.

बताया जाता है कि मोहित बुंदस की पत्नी ने मंगलवार की रात को महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें एफआईआर दर्ज की गई है.  पत्नी की शिकायत पर इसमें धारा 498 (ए), 323, 506 और 34 का अपराध दर्ज किया गया है. इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी फरियादी के नाम से लेकर घटनाक्रम की जानकारी को देने से बच रहे हैं। इसमें काफी गोपनीयता बरती जा रही है और प्रकरण में विवेचना शुरू करने की बात कहते हुए टालमटोल किया जा रहा है. 

मोहित बुंदस 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनकी पत्नी इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ऑफिसर है. मोहित बुंदस वर्तमान में फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ है। मोहित बुंदस डिंडौरी औऱ छतरपुर में कलेक्टर रहने के साथ-साथ भोपाल में एडीएम का जिम्मा संभाल चुके है. इसके साथ वह कई जिलों में एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों का जिम्मा संभाल चुके हैं.

छतरपुर में भी विवादों से घिरे थे मोहित-

छतरपुर में कलेक्टर में रहने के दौरान मोहित बंदुस  विवादों में घिर गए थे. जब स्थानीय विधायको ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. 2019 में प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी और  मोहित बुंदस  छतरपुर कलेक्टर थे. तब उन्हें हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायकों विक्रम सिंह नातीराजा, प्रद्युमन सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, बीजेपी विधायक आर के प्रजापति ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख कर उन्हें हटाने की मांग की थी. कलेक्टर बहते हुए मोहित पर जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था. वे जहां जहां भी रहे उनके खिलाफ जनता और जनप्रतिनिधियों में असंतोष बना रहा.