भोपाल: राज्य शासन का पंचायत विभाग 5 जिलों यथा अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिण्डौरी एवं मण्डला जिले में जंगली शहद हेतु मधुमक्खी पालन तथा 6 जिलों यथा नर्मदापुरम, बालाघाट, उमरिया, बुरहानपुर, ग्वालियर एवं जबलपुर जिले में मशरुम के उत्पादन का आजीविका कलस्टर स्थापित करेगा।

पंचायत विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तागी ने इन जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को वीसी में निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिले में क्लस्टर के गठन एवं प्रोड्यूसर ग्रुप गठन की प्रगति की समीक्षा करें तथा इनके प्रोड्यूसर ग्रुप बनवायें, साथ ही ग्रुप इंटरप्राईज की जानकारी व पीएमएफएमआई (प्रधानमंत्री फारमलाईजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इनटरप्राईजेज स्कीम) के अंतर्गत प्रोजेक्ट बनाकर राज्य कार्यालय को भिजवायें।