शारजाह के मैदान पर बुधवार को पाकिस्तान सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान की टीम से भिड़ेगी। यह मैच न केवल पाकिस्तान के लिए बल्कि दो और टीम भारत और अफगानिस्तान के लिए भी बेहद जरूरी है। इस मैच के रिजल्ट पर एशिया कप में इन दो टीमों के आगे का भविष्य निर्भर करेगा। अफगानिस्तान को सुपर 4 के पहले मैच में श्रीलंका के हाथों हार मिली थी और अब उसके लिए भी जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 

आज के मैच पर दो टीमों का फैसला 

शारजाह में जब दो पड़ोसी मुल्क की टीम आमने-सामने होगी तो इस मैच पर भारतीय फैंस भी नजरें गड़ाए रखेंगे। कारण साफ है कि यदि आज के मैच में अफगानिस्तान चमत्कार करने में सफल रहती है और पाकिस्तान को हरा देती है तो भारत की उम्मीदों को एक नया पंख मिल जाएगा। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो दो टीमों अफगानिस्तान और भारत का सफर एशिया कप में खत्म हो जाएगा। आज की जीत के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम 2-2 मैच जीत जाएगी और उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। 

पाकिस्तान का पलड़ा है भारी 

शारजाह में खेले जाने वाले इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा ज्यादा भारी है। पाकिस्तान की टीम न केवल बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी अच्छा कर रही है। मोहम्मद रिजवान और फखर जमान के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। भारत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ पाकिस्तान टीम का हौसला बुलंद है और वह किसी भी तरह से अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहेगी जो लीग में अच्छे मुकाबले जीतकर यहां पहुंची है। पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया था जबकि अफगानिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया था।

श्रीलंका की तिकड़ी ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल

एशिया कप 2022 में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी भारतीय टीम के अब फाइनल में होने की उम्मीद कम है। सुपर फोर में टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान ने हराया और फिर श्रीलंका के खिलाफ भी हार मिली। दो लगातार मिली हार ने टीम से फाइनल के राह लगभग नामुमकिन कर दी है। मंगलवार को श्रीलंका की तीन खिलाड़ियों ने भारत से जीत छीन लिया। पाकिस्तान से हार के बाद भारत से श्रीलंका के खिलाफ बेहतर खेल की उम्मीद थी। टीम इंडिया यहां भी अच्छा करने से चूक गई और नतीजा अब उसके फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। शानदार शुरुआत के दम पर श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस मैच में तीन खिलाड़ी खास रहे जिसने भारतीय टीम से जीत दूर कर दिया। श्रीलंका की तिकड़ी ने बिगाड़ा खेल पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका टूर्नामेंट में दो अर्धशतक बना चुके विराट कोहली के रूप में लगा। कोहली को मघुशंका ने क्लीन बोल्ड कर वापस लौटने पर मजबूर किया। टूर्नामेंट में रन बसरा रहा बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाया।

इसके बाद दीपक हुड्डा जो टीम की बड़ी उम्मीद थे उनको भी मघुशंका ने बोल्ड कर भारत को झटका दिया। भारत को ये दो विकेट भारी पड़ गए। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने विस्फोट शुरुआत की। पहले विकेट के लिए पथुम निशंका और कुसल मेंडिस ने 97 रन जोड़ डाले। ये रन इन दोनों ने मिलकर महज 11.1 ओवर में बनाए जिसने भारत को शुरुआत में ही जीत के दूर कर दिया। निशंका 37 गेंद पर 4 चौके 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि मेंडिस ने 37 गेंद पर 4 चौके 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए।