मध्य प्रदेश में किसी को भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं होगी, चाहे वह जोमैटो हो या कोई भी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यातायात नियम सबके लिए हैं। मैं कंपनी को यह सेवा शुरू न करने का निर्देश दे रहा हूं. किसी भी दुर्घटना के लिए कंपनी जिम्मेदार होगी।

Zomato की अगले महीने इंस्टेंट फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की योजना है। इसमें ग्राहकों को 10 मिनट के अंदर डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। माना जा रहा है कि यह सिस्टम सड़क हादसों का कारण बन सकता है।

इस संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि वह किसी को भी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने देंगे. फिर चाहे जोमैटो हो या कोई और। शहर के अंदर 10 मिनट में चार किलोमीटर कैसे पहुंचे। दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं कंपनी के लोगों को यह सेवा शुरू न करने और अपनी नीति में बदलाव करने का निर्देश दे रहा हूं. किसी भी दुर्घटना के लिए कंपनी जिम्मेदार होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री मिश्रा ने कहा दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक अभिनेता- अभिनेत्रियों की फिल्में तो टैक्स फ्री करते हैं लेकिन उन्हें कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाने वाली फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने में आपत्ति है। जनता इसे समझ रही है और दिल्ली में जरूर हिसाब होगा।

उन्होंने कहा, हिंदूओं के धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता का उपहास उड़ाकर सज्जन वर्मा ने भी इच्छाधारी राहुल गाँधी जैसा ही व्यवहार किया है। सज्जन सिंह जी जैसे अनुभवी नेता से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनको बयान पर खेद व्यक्त करके उदारता दिखाना चाहिए।

गृह मंत्री मिश्रा ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 26-27 मार्च को मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक पचमढ़ी में होने जा रही है। आज शाम मुख्यमंत्री जी के साथ सभी मंत्रीगण पचमढ़ी रवाना होंगे। जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री ‌समूह की रिपोर्ट पर बैठक में मंथन होगा।