आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. सड़क पर किसी कार या बाइक के पीछे आवारा कुत्तों इस तरह भागते हैं मानों जान लेकर ही मानेंगे. हाल ही में आवारा कुत्तों के आतंक की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.
आवारा कुत्तों से जनता परेशान-
सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों को आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने की घटनाएं तो कई वायरल है. हाल ही में वायरल ऐसी ही एक घटना में स्कूटी पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा आवारा कुत्तों के आतंक से बचते-बचते सीधे कार में घुस गए.
वायरल वीडियो के ज़रिये आप देख सकते हैं कि किस तरह आवारा कुत्ते एक स्कूटी के पीछे इस तरह भाग रहें है कि डर के कारण स्कूटी चालक महिला ने खड़ी कार में टक्कर मार दी.
इस घटना में स्कूटी पर सवार 3 लोग घायल हो गये हैं. यह घटना ओडिशा के बेरहामपुर शहर की बताई जा रहीं हैं. पूरी घटना दुर्घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों महिलाओं और एक बच्चे को मामूली चोट लगी है. फ़िलहाल, यह कोई पहली घटना नहीं हैं क्योंकि देशभर से इस तरह की कई घटनाये सामने आ चुकी हैं.