भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के टॉस के दौरान ही एक बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने टीम इंडिया में लैंगिक असमानता को खत्म करते हुए दोनों ही कैटेगरी में मैच फीस बराबर कर दी है। यानी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया और महिला टीम के प्लेयर्स को तीनों ही फॉर्मेट में बराबर मैच फीस मिलेगी।

इसका ऐलान बोर्ड के सचिव जय शाह ने ट्विटर पर किया। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले के बारे में लिखा महिला कैटेगरी को उनके पुरुष टीम के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा। इन्हें टेस्ट (15 लाख), वनडे (6 लाख),टी 20 (3 लाख) फीस मिलेगी।