पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच..

पुलिस के मुताबिक छोला मंदिर इलाके में रहने वाली रेशमा बी (29) गृहणी थी, जबकि उसका पति इरफान प्राइवेट काम करता है। गत 31 मार्च को इरफान अपने काम पर गए थे। रात करीब आठ बजे घर लौटे और पत्नी से चाय बनाने का बोला। पत्नी ने दिन के समय घर के खिड़की और दरवाजों में पेंट किया था।
कुछ देर पहले ही हाथ ही उन्होंने हाथ में लगे पेंट को पेट्रोल से छुड़ाया था। पति के चाय बनाने का कहने पर वह चूल्हा जलाने लगी, तभी उनके कपड़ों में आग लग गई।
किसी तरह आग बुझाने के बाद रेशमा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया।
ईधर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग…
इधर एमपी नगर थानांतर्गत राजीव नगर में रहने वाली शबीना (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गत छह अप्रैल को शबीना ने खुद को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
मृत्युपूर्व बयान में उसने खुद से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही थी। महिला को तीन साल का बेटी और तीन महीने की बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बस स्टैंड पर महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता…
नादरा बस स्टैंड पर लगे यातायात पुलिस के चेकिंग पाइंट पर गाड़ी रोकने की बात से नाराज दो लोगों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौच कर डाली।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया। हनुमानगंज पुलिस के मुताबिक प्रियका मालवीय यातायात में पदस्थ हैं।
कल दोपहर उनकी ड्यूटी नादरा बस स्टैंड के चैकिंग पाइंट पर थी। इस दौरान बाइक सवार युवक आए तो महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के दस्तावेज मांगे इस बात पर दोनों युवक भरक गए और महिलाकर्मी के साथ ही गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद महिलाकर्मी ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों को बुला लिया और दोनों आरोपियों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
साथ ही पुलिस ने महिलाकर्मी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम शादाब और समीर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।