प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (7 अप्रैल) भारतीयों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2022
Greetings on World Health Day. May everyone be blessed with good health and wellness. Today is also a day to express gratitude to all those associated with the health sector. It is their hardwork that has kept our planet protected.
पीएम मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा, विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण का आशीर्वाद मिले। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का आज दिन है। यह उनकी कड़ी मेहनत है जिसने हमारे स्वास्थ को सुरक्षित रखा है।
पीएम ने लिखा, जब मैं पीएम जन औषधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। सस्ती स्वास्थ्य सेवा पर हमारे ध्यान ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित की है। साथ ही हम स्वास्थ्य सुविधाओं को और बढ़ावा देने के लिए अपने आयुष नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में, चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हुए हैं। कई नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा के अध्ययन को सक्षम बनाने के हमारी सरकार के प्रयास अनगिनत युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देंगे।