हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है. इसके पीछे की वजह यह है की लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करे. साथ ही लोगों को नए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ प्रतिवर्ष मिलता रहें. इस मकसद से यह दिवस मनाया जाता है.
सन 1950 से यह सिलसिला पूरे विश्व में मनाना शुरू हुआ. इस दिन पर हम सभी को अपनी सेहत के प्रति अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए. साथ ही इस दिवस के उपलक्ष्य में हमें अपनी दैनिक दिनचर्या, खान पान डाइट में बदलाव लाने चाहिए.
ताकि हम अपने जीवन में स्वास्थ्य और सेहतमंद रह सके. स्वास्थ्य रहने के लिए खान-पान के साथ - साथ हमें अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने की आज के इस भागदौड़ जिंदगी में बहुत ज़रूरत हैं.
स्वस्थ्य रहने के लिए करें यह काम (Do This Work To Stay Healthy) :
भरपूर नींद लें (Get Plenty Of Sleep). यदि आप नींद पूरी लेते हैं, तो आप जीवन में कभी बीमारी से ग्रसित नहीं होंगे. नींद अधूरी होने से सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है.
हेल्दी डाइट लें (Have A Healthy Diet) :
आप रोजाना अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, आदि. इसके अलावा फैट और प्रोटीन से भरपूर आहार सेवन करें.
तनाव से खुद का करें बचाव (Protect yourself Against Stress) :
आपको बता दें कि यदि आप जीवन में ज्यादा तनाव रखते हैं, तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. आपकी सेहत पर तनाव का बुरा प्रभाव कई भयंकर बीमारियों न्यौता देता है, इसलिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें.
रोज करें व्यायाम (Exercise Everyday):
यदि आप अपनी दिनचर्या में रोजाना व्यायाम करते हैं, तो आप पूर्णरूप से स्वास्थ्य रह सकते हैं. साथ ही नशामुक्त जीवन का संकल्प लें.
डॉ प्रशान्त कुमार
(ऍम.डी, एफ.आई.पी.सी)
परामर्श चिकित्सक