पीएम मोदी SCO शिखर सम्मेलन मे भाग लेने के लिए समरकंद पहुंच गए हैं। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने यहाँ पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां पीएम नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन को आज संबोधित भी करेंगे। साथ ही SCO के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के दौरान पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

इस समय सभी राष्ट्राध्यक्षों के बीच SCO के तहत होने वाली बैठक शुरू हो गई है। इस मीटिंग में SCO के सुधार और विस्तार, रीजनल सिक्योरिटी, सहयोग, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। इसके बाद समरकंद बैठक से जुड़े डॉक्यूमेंट्स साइन किए जाएंगे।

SCO समिट के संबेध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी ही है, कि, "पीएम नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा, व्यापार और संपर्क, संस्कृति और पर्यटन सहित सामयिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए SCO सदस्य देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए।"

SCO समिट की हालिया तस्वीरें भी सामने आई हैं तस्वीरों में सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई दे रहे हैं। अब इस फोटो को लेकर भी कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता गौरव गोगोई ने कहा है कि पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय की खराब शुरुआत। वह एक किनारे पर खड़े हैं, जबकि पाकिस्तान दूसरे किनारे पर है। 

PM मोदी 15 सितंबर की रात को समरकंद पहुंचे थे। मोदी आज ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वहीं पीएम मोदी की पाकिस्तान के पीएम  शाहबाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है। एक्सपर्ट्स  का कहना है, कि पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ  के साथ अगर मीटिंग होती है, तो ये इंडियन फॉरेन पॉलिसी के लिए काफी अहम साबित होगी।

हम आपको बता दें, कि भारत-चीन के बीच सीमा विवाद गहराने के बाद मोदी-जिनपिंग की ये पहली मुलाकात होगी। वहीं, पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के बर्खास्त होने के बाद मोदी औप शाहबाज शरीफ पहली बार मिलेंगे। शाम को पीएम वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।