सुष्मिता सेन के लिए कहा कि उन्हें इस तरह के मर्द की कोई जरूरत नहीं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी का अफेयर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस मामले में लेखिका तसलीमा नसरीन ने सुष्मिता सेन पर सवाल उठाए और बड़ा तंज कसा है। तसलीमा ने एक्ट्रेस से सवाल भी किया है कि क्या वह पैसों के लिए बिक गईं? पढ़िए और क्या क्या तसलीमा नसरीन ने कहा।
 
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया है। इस मसले पर अब लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस सुष्मिता पर निशाना साधा है। तसलीमा नसरीन पहला ट्वीट 15 जुलाई 2022 को तब सामने आया था जब आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर ट्वीट करते हुए उन्हें अपना बेटरहाफ बताया था। उस समय सुष्मिता सेन के लिए कहा था कि उन्हें इस तरह के मर्द की कोई जरूरत नहीं है। अब लेखिका ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए एक्ट्रेस से सवाल किया कि क्या वह पैसों के लिए बिक गईं?

फेसबुक पर तसलीमा नसरीन ने एक पोस्ट में लिखा, मैं एक बार सुष्मिता सेन Sushmita Sen से कोलकाता एयरपोर्ट पर मिली थी। उन्होंने मुझे हग किया और आई लव यू भी कहा। जहां से मैं आती हूं वहां मुझसे कोई लंबा नहीं था लेकिन उस दिन मैं उनके सामने खुद को छोटा महसूस कर रही थी। मेरी आंखों से उनकी खूबसूरती हट ही नहीं रही थी। मुझे उनकी पर्सनैलिटी बहुत ज्यादा पसंद आई थी। उन्होंने यंग ऐज में दो बेटियों को गोद ले लिया था। सुष्मिता की ईमानदारी, हिम्मत, जागरुकता, दृढ़ संकल्प काफी पसंद आता है। लेकिन सुष्मिता सेन अब अनेक अपराधों में शामिल बदसूरत आदमी के साथ समय बिता रही हैं, क्योंकि वह अमीर है? तो क्या वे पैसों के लिए बिक गईं? शायद सुष्मिता उस आदमी के साथ सही में प्यार में हो लेकिन विश्वास नहीं होता कि वे सच में प्यार में हैं। इज्जत बहुत जल्दी ही खो जाती है।

इससे पहले Taslima Nasrin ने शुक्रवार को भी ट्वीट किया था, इसमें उन्होंने लिखा था, सुष्मिता सेन बहुत आत्मनिर्भर और आत्म विश्वासी हैं लेकिन क्यों वे एक ऐसे आदमी के साथ शादी करेंगी? उन्हें ऐसी कोई जरूरत ही नहीं है।