विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए।
हेड-स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी की। एलेक्स कैरी ने 48 और डेविड वॉर्नर ने 43 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क रन आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 327 रन बनाए थे। ट्रैविस हैड 146 रन बनाकर नाबाद थे जबकि स्मिथ 95 रन पर नॉट आउट लौटे थे। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला था।
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ एक ही विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान में उतरी है। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में शामिल एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। आर अश्विन को मौका नहीं मिला था।
दोनों टीमों की प्लेइंग- 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।