अगर आप Google Play Store से कोई मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर रहे हैं, तो बहुत सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि आपकी निजी जानकारी उस ऐप के जरिए किसी और के हाथ में लग जाए। दरअसल, BGMI गेम के बाद अब भारत सरकार ने 300 से ज्यादा मोबाइल एप्लिकेशन (APP) को ब्लॉक कर दिया है।

एक सवाल के जवाब में, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में कहा कि 348 मोबाइल एप्लिकेशन उपभोक्ताओं की जानकारी एकत्र कर रहे थे। प्रोफाइलिंग के लिए यह जानकारी अवैध रूप से देश के बाहर स्थित सर्वरों में स्थानांतरित की जा रही थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आग्रह पर आईटी मंत्रालय ने ऐसे 348 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि उनका डेटा ट्रांसमिशन भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करता है।

जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि क्या ये सभी एप्लिकेशन चीन में विकसित किए गए हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एप्लिकेशन चीन के अलावा कई देशों ने विकसित किये गए है।