रीवा जिले के समदडीया मॉल के उद्घाटन के मौके पर कथा सुनाने आए साधु पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. घटना रीवा के पॉश इलाके सिविल लाइंस इलाके में स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस की है। घटना के बाद से महंत फरार है। पुलिस ने महंत के एक शिष्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शिष्य नाबालिग को मठाधीश के पास ले आया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में यह घटना हुई वह हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडेय के नाम पर बुक था।
मिली जानकारी के अनुसार समदडीया मॉल के उद्घाटन पर पहुंचे महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बताया गया कि विनोद पांडेय नाम के युवक ने सतना की एक 15 साल की बच्ची को फोन किया था. और उसे रीवा के वीआईपी गेस्ट हाउस पर बुलाया। किशोरी आई तो उसे गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 4 पर बुलाया गया, जहां विनोद व अन्य लोग बैठकर बातें कर रहे थे। कुछ देर बाद सभी ने वहीं शराब पीना शुरू कर दिया। नाबालिग को शराब पिलाने का भी प्रयास किया गया। किशोरी के मना करने पर बाकी लोग कमरे से चले गए और महंत व किशोरी कमरे में ही रहे। दरवाजा बाहर से बंद था और महंत ने भी कमर बंद कर बत्ती बुझा दी। जब किशोरी नही मानी तब महंत ने उसका मुंह दबाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने युवती के फोन से विनोद को फोन किया और उसे बाहर छोड़ दिया गया।
किशोरी ने पूरी घटना की सुचना अपने परिजनो को दी तब महिला पुलिस अधिकारी को पूरी हकीकत बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मठाधीश की तलाश कर रही है