विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) आज यानी मंगलवार से मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंच गए हैं.

यहाँ पर वह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले भोपाल स्टेट हैंगर पर सीएम केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि दशहरा मैदान पर प्रदेशभर से आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए हुए हैं.

देंखे लाइव-