MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों में लगातार बारिश का दौर जारी है. कई जगह लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. मंगलवार शाम से ही प्रदेश की राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में हल्की तो कहीं पर मूसलाधार बारिश हुई.
ऐसे में मौसम विभाग ने भी आज बुधवार के दिन कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि कहीं पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फ़िलहाल लोगों को बारिश से राहत अभी नहीं मिलेगी. अति भारी बारिश होने की संभावना के बीच विदिशा, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जबकि भारी बारिश की संभावनाओं के बीच रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, श्योपुर ,शिवपुरी ,अनूपपुर, जबलपुर, मंडला और सागर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुल मिलाकर अगले चार से पांच दिनों तक कहीं मूसलाधार तो कहीं पर हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.