दिल्ली के न्यू अशोकनगर इलाके में भीषण आग लग गई है। न्यू अशोकनगर इलाके में एक 4 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फिलहाल दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इमारत के बाहर लकड़ी की सीढ़ियों से लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

न्यू अशोकनगर में मेट्रो लाइन के पास एक इमारत में आग लगी। आग लगने की घटना दोपहर की बताई जा रही है। दमकल विभाग का दावा है कि 12 लोगों को बचा लिया गया है, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फ़िलहाल राहत कार्य जारी है।